मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के भटौवली बुर्जुग गांव निवासी संजय निषाद (22) रविवार की रात में करीब 12 बजे मझना नाले पर मछली पकड़ने गया था। सोमवार को जब वह करीब नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन मझना नाले पर पहुंचे लेकिन उसका पता नहीं चला। इस परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरहज से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने नाले में संजय की तलाश की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। मंगलवार को उसका शव नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।