हरपुर बुदहट। इलाके की ग्राम पंचायत दरघाट में बुधवार को 17 वर्षीय किशोर की आमी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दरघाट निवासी अजीत कुमार पुत्र रामजोखन पासवान बुधवार को कुवावल स्थित आमी नदी के बगल में समय माता मंदिर के पास बच्चों के साथ स्नान कर रहा था। उसी समय गहरे पानी में चला गया। डूबते हुए देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक अजीत डूब गया था। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद उसे बाहर निकालकर सीएचसी सहजनवां ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
ब्यूरो
....