फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। सरैया फोरलेन कट पर शनिवार की रात करीब 11 बजे दो वाहनों की टक्कर में एक वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ट्रेलर चालक सुरेश चंद उर्फ सुरेश कुमार मीणा (42 ) पुत्र सुगन चंद मीणा निवासी ग्राम बागावास चौरासी, थाना भावरू, जनपद कोठपूतली बहरोड राज्य राजस्थान के रूप में हुई।
विज्ञापन



शनिवार को एक ट्रेलर का चालक राजस्थान से माल लेकर गोरखपुर आया था। माल खाली करने के बाद रात में अयोध्या के लिए माल लोड करने जा रहा था। जैसे ही सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया के पास रात करीब 11 बजे पहुंचा तो इसी दौरान कोयले से लोड एक ट्रक गोरखपुर से सहजनवां की तरफ फोरलेन कट पर मुड़ गया, लेकिन गाड़ी मुड़ी नहीं और आगे पीछे करने लगा।
इसी दौरान ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रेलर का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में खलासी बच गया। इस दौरान फोरलेन पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन हटवाकर आवागमन चालू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें