फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक पर लदा सरिया लेकर चालक फरार, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा सेक्टर- 23 स्थित गैलेंट फैक्टरी से 11 जून को छह लाख रुपये की कीमत का दस टन सरिया लेकर गया ट्रक चालक चार दिन से ट्रक सहित फरार है। शनिवार को साझेदार ने सहजनवां थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बेतियाहाता आवास विकास काॅलोनी निवासी आनंद कुमार टिबड़ेवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बेतियाहाता स्थित मेसर्स विजया ट्रेड रिसोर्सेज का साझेदार है। वह गैलेंट सरिया क्रय विक्रय करता है। एक ट्रक सरिया सेक्टर-6 वृंदावन योजना, रायबरेली रोड लखनऊ भेजना था। उनके सहयोगी द्वारा गीडा स्थित एक ट्रांसपोर्ट से 11 जून को गैलेंट इस्पात लिमिटेड से 10.09 टन सरिया जिसकी कीमत करीब 6.9 लाख रुपये होगी। ट्रक पर लादकर चालक लखनऊ के लिए निकला, लेकिन चार दिन बाद भी वह नहीं पहुंचा। पता करने पर चालक का मोबाइल नंबर बंद बता रहा है।
विज्ञापन

आशंका है कि कहीं चालक ने चोरी से सरिया बेच तो नहीं दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें