फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. वाई. सिंह प्रदेश आईएमए के संयुक्त सचिव चुने गए

विज्ञापन
डॉ. वाई. सिंह चुने गए प्रदेश आई.एम.ए. के संयुक्त सचिव।
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर के सचिव डॉ. वाई. सिंह को प्रदेश आईएमए की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव चुना गया है।
विज्ञापन

प्रदेश आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, पैट्रन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल व सचिव डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल ने डॉ. वाई. सिंह को शुभकामनाएं दीं। कहा कि वे प्रदेश आईएमए के हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। डॉ. वाई. सिंह नियमित चिकित्सकीय सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके समर्पण और कार्यकुशलता के लिए पहले भी ''''सेकेंड बेस्ट सेक्रेटरी'''' का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। उनके चयन पर अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह सहित पूरी टीम ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें