फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. सुरिंदर सिंह होंगे महायोगी गोरखनाथ विवि के नए कुलपति, जानिए कौन हैं

Thu, 14 Nov 2024 06:32 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एमबीबीएस और एमडी डिग्रीधारी डॉ. सुरिंदर सिंह जेएसएस एएचईआर मैसूर में कुलपति पद का कार्यकाल 4 नवंबर को पूर्ण कर चुके हैं। साथ ही भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक भी रह चुके हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बॉयोलॉजिकल के निदेशक, रीजनल ड्रग टेस्टिंग लैब के निदेशक, सेंट्रल ड्रग लैब में अपर निदेशक समेत अन्य उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएसएस एएचईआर (जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च) मैसूर, कर्नाटक के पूर्व कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के नए कुलपति होंगे। उनका चयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। डॉ. सिंह, वर्तमान कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी का स्थान लेंगे जिनका उपलब्धियों भरा कार्यकाल 14 नवंबर को पूरा गया।

विज्ञापन


एमबीबीएस और एमडी डिग्रीधारी डॉ. सुरिंदर सिंह जेएसएस एएचईआर मैसूर में कुलपति पद का कार्यकाल 4 नवंबर को पूर्ण कर चुके हैं। साथ ही भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक भी रह चुके हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बॉयोलॉजिकल के निदेशक, रीजनल ड्रग टेस्टिंग लैब के निदेशक, सेंट्रल ड्रग लैब में अपर निदेशक, सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट में माइक्रोबायोलॉजी के सहायक निदेशक, सरदार पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज बीकानेर में माइक्रोबायोलॉजी के सहायक प्रोफेसर, एम्स नई दिल्ली में माइक्रोबायोलॉजी के सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके नेतृत्व में जेएसएस एएचईआर मैसूर ने देश के 25 टॉप यूनिवर्सिटी में अपना स्थान बनाया है। साथ ही जेएसएस एएचईआर को पांच सालों में 55 करोड़ रुपये का शोध अनुदान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉ. सुरिंदर सिंह की सेवाओं को देखते हुए ग्लोबल फार्मा इंडस्ट्री के क्षेत्र में लगातार तीन साल विश्व के सर्वाधिक प्रभावी लोगों (मोस्ट इंफ्लुएंशील पीपल) में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन


वह फार्मा बायो वर्ल्ड अवार्ड 2011, डॉ. बीसी राय मेमोरियल अवार्ड 2014, इनोवेशन लीडरशिप अवार्ड, वर्ष 2022 में टॉप 20 वाइस चांसलर ऑफ इंडिया अवार्ड समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन भी हो चुका है।

अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने नए कुलपति के रूप में डॉ. सुरिंदर सिंह का चयन करने पर कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ आभार जताते हुए कहा है कि डॉ. सुरिंदर सिंह के सुदीर्घ अनुभव से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी के कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, एमबीबीएस समेत रोजगारपरक अनेक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की तो करीब तीन दर्जन ख्यातिलब्ध संस्थाओं से एमओयू किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें