फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. सत्यपाल सिंह बने गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रो. गोपाल प्रसाद के नियंता समेत अपने सभी प्रशासनिक पदों से इस्तीफा देने के बाद सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता बनाए गए हैं। सोमवार को प्रो. गोपाल प्रसाद ने नियंता समेत अपने सभी प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंगलवार को कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह ने एमबीए विभागाध्यक्ष एवं आईटी सेल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्यपाल सिंह को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद ने बताया कि कुलपति के आदेश के क्रम में कार्यपरिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष या अन्य कोई आदेश होने तक नियंता पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. रामवंत गुप्ता को डॉ. सत्यपाल सिंह के स्थान पर आईटी सेल का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
०००००००००००००००
हेडिंग टीजर
सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता पर जमीन कब्जा करने का केस : पेज 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें