गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में डॉ. अनिल भास्कर को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. निधि राय उपाध्यक्ष, डॉ. विवेक कुमार शाही महामंत्री और डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा डॉ. सुभाष चंद्र कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. शाश्वत चंदेल और डॉ. गोपाल सिंह को प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिक्षक डॉ. अंशुमान सिंह, धीरज कुमार सिंह, चंडी प्रसाद पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।