गोरखपुर। नगर निगम की तरफ से स्वच्छता को उत्साहित करने और बचे हुए सामान के फिर से इस्तेमाल या रीसाइक्लिंग के लिए शहर में कई जगह आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों से शहरवासी पुरानी वस्तुओं को दान कर सकते हैं। प्रयोग के बाद अगर आम नागरिकों के पास उपयोगी सामान रखे हैं तो वो इस केंद्र पर इन्हें दान दे सकते हैं।
यह अपील नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगरवासियों से की है। बताया कि इसका उद्देश्य न सिर्फ अवशेष का प्रबंधन करना है, बल्कि नागरिकों द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री, वस्तुओं या उत्पादों को केंद्रों पर जमा करने के रुझान को विकसित करना भी है। कहा कि जिनके पास अनुपयोगी सामग्री जैसा कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल, पुराने अखबार, कापी किताबे, पर्स, पौधों के बीज आदि रख सकते है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होता है, जिन्हें ऐसे सामग्रियों की आवश्यकता है। ध्यान रखें कि आरआरआर सेंटर पर उन्हीं वस्तुओं को रखे जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता हो।