गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन 11, 12 और 13 अगस्त को होगा। संबंधित संकाय एवं विभागों में होने वाले सत्यापन में अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। सीधे प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का भी इसी दौरान सत्यापन किया जाएगा। सीट मिलने के बाद निर्धारित समय में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।