फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा भावनाएं: BRD के डॉक्टर की प्रेम दीवानी ने किराए का घर छोड़ा...अब नए सिरे से शुरू करेगी जिंदगी

Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

ढ़ाई साल के पहले युवती अपने पिता के इलाज के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आ गई थी। धीरे-धीरे युवती के मन में डॉक्टर की बातें गहरी भावनाओं में बदल गई। समय के साथ यह लगाव एकतरफा प्रेम में बदल गया। वह बार-बार डॉक्टर से प्रेम निवेदन भी करती रही।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के एक डॉक्टर से एकतरफा प्रेम का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉक्टर के प्रेम में दीवानी, बायोटेक्नोलॉजी से एमएससी कर चुकी युवती ने बीते दिनों खुदकुशी की कोशिश के बाद शनिवार सुबह अचानक अपना किराए का मकान छोड़ दिया।
विज्ञापन


जाते-जाते उसने कहा-जो भी हुआ, वह एक दुखद स्वप्न की तरह रहा। इसे भुलाकर अपनी जिंदगी की नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं। बताया जा रहा है कि करीब ढाई साल पहले युवती अपने पिता के इलाज के सिलसिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची थी।

इसी दौरान वह मानसिक रोग विभाग के एक डॉक्टर के संपर्क में आई। धीरे-धीरे युवती के मन में डॉक्टर की बातें गहरी भावनाओं में बदल गई। समय के साथ यह लगाव एकतरफा प्रेम में बदल गया। वह बार-बार डॉक्टर से प्रेम निवेदन भी करती रही। जब उसे लगा कि उसके बातों को समझा नहीं जा रहा है तो उसने सब कुछ छोड़ देने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


युवती, डॉक्टर से लगातार संपर्क की कोशिश करती रही, लेकिन डॉक्टर ने इस रिश्ते से खुद को दूर बताया। वहीं इस संबंध में युवती की मां ने कहा कि वह स्वयं दिल की मरीज हैं। बेटी की हरकतों से शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह डॉक्टर के प्रति अपने भावनात्मक लगाव से बाहर नहीं आ सकी।

उधर, डॉक्टर का कहना है कि परिवार ही उनके लिए सब कुछ है। युवती ने उन्हें पसंद किया, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कभी युवती के साथ निजी संपर्क में नहीं रहे और उनका पूरा ध्यान अपने परिवार और पेशे पर ही रहा।

डॉक्टर की पत्नी ने कहा कि उन्हें अपने पति पर पूरा विश्वास है और लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि यह मामला एकतरफा भावनाओं का परिणाम है, जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें