फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान व्यक्तियों के बहकावे में न आएं : एडीजे

Fri, 12 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पॉक्सो एक्ट के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को पाॅक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई। एडीजे कृष्ण कुमार ने बालकों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के बहकावे में बालक न आए। इस एक्ट में बचाव के साथ-साथ प्रतिकार धनराशि का भी नियम है। अपराध सिद्ध होने पर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा भी दी जाती है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार एवं बाल विवाह के संबंध में भी कानूनी जानकारी दी। चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चियों को इस एक्ट की आवश्यकता क्यों पड़ी, एक्ट कब बना आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 का प्रयोग कैसे करना है आदि के बारे में विस्तार से बताया। मोनिका शुक्ला द्वारा विभाग की योजनाओं के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें