फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीसीटीवी फुटेज में गोड़धोईया नाले के पास लड़खड़ाता दिखा दीवान का बेटा- जवाब तलाश रही पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा( सांकेतिक)
विज्ञापन

गोड़धईया नाले में मिले दीवान दिनेश चंद्र त्रिपाठी के बेटे नवीन त्रिपाठी (25) की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। खबर है कि एक कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


लेकिन, इसके बाद वह नाले में कैसे पहुंच गया, इस सवाल का जवाब अब भी पुलिस तलाश रही है। उधर, पिता पीएसी दीवान ने रविवार की शाम में ही शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस दोस्तों को पूछताछ के लिए लेकर आई थी।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर तमकुहीराज कुइंदी बुजुर्ग निवासी पीएसी जवान दिनेश चंद त्रिपाठी ने 21 जून को शाहपुर थाने में बेटे नवीन के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दूसरे ही दिन 22 जून को नवीन का शव गोड़धोईया नाले में मिला, जिसकी पहचान पीएसी दीवान ने की थी।
विज्ञापन


पीएसी दीवान ने तहरीर देकर बताया कि नवीन की एक सप्ताह पहले महाराजगंज जिले में श्रीराम फाइनेंस कंपनी में नौकरी लगी थी। पिता ने बताया की 18 जून को नवीन अपने दोस्त के घर हरसेवकपुर नंबर दो में रुका था। 19 जून को एक दोस्त के घर सभी दोस्तों के साथ नवीन ने पार्टी की थी।

इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया। शनिवार को शाम 6:30 बजे पादरी बाजार पुलिस चौकी से बेटे का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों और दूसरे

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि माध्यमों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मौत की वजह स्पष्ट कर लेगी। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें