फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिवाइन पब्लिक स्कूल और स्टेपिंग स्टोन ने जीत हासिल की

Sat, 16 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेपिंग स्टोन मानीराम में स्कूल एसोसिएशन कबड्डी टूर्नामेंट की हुई शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज मानीराम में सहोदय स्कूल एसोसिएशन कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन डिवाइन पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल और पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल चौदह विद्यालय के बालक और बालिका वर्ग की टीमों का पंजीकरण हुआ। बालिका वर्ग के मैचों से खेल की शुरूआत हुई। डिवाइन पब्लिक स्कूल ने 4 अंकों से राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकस्त दी। वहीं, रॉयल अकादमी बनाम स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मैच में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज 4 अंकों से विजयी रही। इसके अलावा एमजी पब्लिक स्कूल, पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने जीत हासिल की। उद्घाटन समारोह में निदेशक जय गुप्ता, संरक्षक अपनीत गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, सलिल श्रीवास्तव, अपनीत गुप्ता, राजीव गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शामिल हैं ये टीमें
सेंट्रल हिंदू स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एक्सीलेंस अकादमी, गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ, जेपी एजुकेशनल अकादमी, एमजी पब्लिक स्कूल, नवजीवन मिशन इंटरनेशनल स्कूल, नवल्स नेशनल अकादमी, पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, रॉयल अकादमी, जैनिथ कान्वेंट स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें