गोरखपुर। छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किया है। सभी प्रमुख घाट पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी के गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है। स्थानीय पुलिस नाव से गश्त करेगी। गोरखनाथ मंदिर, सूर्यकुंड, राजघाट, बड़हलगंज के मुक्तिपथ व गोलाघाट समेत कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने के साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, जिले में 391 स्थानों पर छठ पूजा होगी। चिन्हित स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए हैं। पूजा स्थल पर पुलिस पिकेट लगाई गई है जहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही नाव, नाविक व गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो