गोरखपुर। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की ओर से आगरा के एक्लव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले जूनियर स्टेट उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप में गोरखपुर की 10 सदस्यीय टीम भाग लेगी।
यह जानकारी देते हुए गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव विनीत चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में होप, कैडेट, सब जूनियर, जूनियर वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के टीम मैनेजर सलिल दत्त त्रिपाठी होंगे। टीम में आरव सिंह, अर्नव मिश्रा, तेजस मौर्या, शाश्वत तिवारी, वर्तिक दत्त, पवित्र चहल,
अक्षत जायसवाल, सुकृति शुक्ला, सौम्या शुक्ला और अर्निका विश्वकर्मा शामिल हैं। संवाद