फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला कारागार को मिली हेल्थ एटीएम, बंदियों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से उपलब्ध कराई गई, 80 तरह की होगी जांच


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला कारागार को मंगलवार को हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराई गई। इससे अब बंदियों की 80 तरह की जांच हो सकेगी। साथ ही बीमारी और उससे संबंधित दवाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। पहले जिन रोगों की जांच के लिए बंदियों को जिला अस्पताल या बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता था, अब इसकी सुविधा उन्हें जल्द ही जेल के अंदर मिलने लगेगी।

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि बैंक एटीएम की तरह हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य सेवाओं को हर बंदी तक पहुंचाने का काम करेगी। इससे बंदियों की अलग-अलग बीमारियों से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें नाम और उम्र का ब्योरा डालने पर एक पर्ची निकलेगी। उस पर्ची में जांच और दवाओं का ब्योरा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम से ईसीजी, बीपी शुगर, हीमोग्लोबिन, टीएसी, डीएलसी और लाइफस्टाइल पैरामीटर्स की भी जांच हो सकेगी। हेल्थ एटीएम कारागार मुख्यालय के आदेश पर उप महाप्रबंधक (आईटी एंड बीडडी), टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें