फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:बैंड...बाजा संग पहुंची बारात, द्वारपूजा हुआ- लेकिन नहीं हो सके फेरे, रुकी शादी; जानिए क्यों

Sun, 09 Feb 2025 01:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

शुक्रवार शाम बलरामपुर से युवक बरात लेकर गुलरिहा क्षेत्र में शादी करने के लिए पहुंचा। शादी निषाद बिरादरी में थी। मध्यस्थता करने वाले ने युवक को अपनी बिरादरी का बताकर शादी तय करवा दिया। देर रात शादी संपन्न हो रही थी, इसी दौरान सात फेरों के बाद जब कन्या के गले में मंगलसूत्र पहनाने का समय आया तो दूल्हे और उसके घरवालों ने कहा कि हमारे यहां मंगलसूत्र पहनाने का रिवाज नहीं है।
विज्ञापन
नहीं हो सकी शादी (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव में शुक्रवार रात बलरामपुर जिले के से बरात आई थी। सात फेरों के दौरान दूल्हे के मंगलसूत्र नहीं लाने पर विवाद हो गया और शादी बीच में ही रोक दी गई। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने दूसरे बिरादरी का बताकर दूल्हा समेत बरात आए चार लोगों थाने की पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस चारों का शांतिभंग में चालान कर जांच पड़ताल में जुट गई। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो महिलाओं ने मध्यस्थता कर बलरामपुर जिले में तय करा दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने रुपये लेकर शादी तय कराई थी। शुक्रवार शाम बलरामपुर से युवक बरात लेकर गुलरिहा क्षेत्र में शादी करने के लिए पहुंचा।

शादी निषाद बिरादरी में थी। मध्यस्थता करने वाले ने युवक को अपनी बिरादरी का बताकर शादी तय करवा दिया। देर रात शादी संपन्न हो रही थी, इसी दौरान सात फेरों के बाद जब कन्या के गले में मंगलसूत्र पहनाने का समय आया तो दूल्हे और उसके घरवालों ने कहा कि हमारे यहां मंगलसूत्र पहनाने का रिवाज नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद शादी रोक दी गई। इधर, लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा दूसरे बिरादरी का है। बवाल मचते ही दोनों शादी तय कराने वाली महिलाएं भाग निकलीं। शनिवार को पुलिस को सूचना देकर दूल्हे समेत घरवालों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

लड़की पक्ष का आरोप है कि दूसरे बिरादरी में शादी करने से इज्जत चली जाएगी, शादी में जितने रुपये खर्च हुए हैं, वह लड़के पक्ष के लोग वापस करें। प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का है, दूल्हे पक्ष से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें