फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फार्मेसी कॉलेज में महिला चिकित्सक और नेता के बीच विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित फार्मेसी कॉलेज में महिला चिकित्सक और एक नेता के बीच विवाद की खबर सामने आई है। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी गई तहरीर में डुमरी निवासी विकास राज ने बताया कि वह घघसरा नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी रह चुके हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये जमा किए थे। बाद में मान्यता न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने रुपये वापस लेने के लिए कॉलेज का रुख किया। इस दौरान आरोप है कि काॅलेज की ट्रस्टी व महिला चिकित्सक डॉ. सृष्टि सिंह ने रुपये मांगने पर खौलती चाय फेंक दी और गाली-गलौज की। तहरीर में यह भी दावा किया गया कि डॉ. सृष्टि सिंह ठर्रापार सीएचसी में चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। दूसरी तरफ, डॉ. सृष्टि सिंह और ट्रस्टी ने भी तहरीर दी कि विकास राज और उनके साथ आए चार-पांच लोग कॉलेज में जबरन घुस आए और उन्हें तथा प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें