फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार जा रही थी बस, तेनुआ टोल प्लाजा पर हो गया विवाद- आठ गिरफ्तार; जानिए क्यों

Sat, 03 May 2025 11:36 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शुक्रवार को तेनुआ टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच प्लाजा कर्मी कर रहे थे। करीब दो बजे लखनऊ से बिहार जाने वाली बस टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां पर ओवरलोडिंग चेक करने की बात को लेकर बस चालक और परिचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट करने वाले गिरफ्तार आठों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस शुक्रवार दोपहर तेनुआ टोल प्लाजा पहुंची तो कर्मियों और चालक-परिचालक में मारपीट हो गई। आरोप है कि प्लाजा के कर्मचारियों के ओवरलोडिंग चेक कर रहे थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोला प्लाजा के पांच कर्मियों और चालक-परिचालक के साथ एक यात्री के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तेनुआ टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच प्लाजा कर्मी कर रहे थे। करीब दो बजे लखनऊ से बिहार जाने वाली बस टोल प्लाजा पर पहुंची।

वहां पर ओवरलोडिंग चेक करने की बात को लेकर बस चालक और परिचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यात्रियों के साथ भी मारपीट का आरोप है। इसी बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसमें टोल प्लाजा के कर्मी हाथ में लाठी लिए हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बस चालक की तरफ तहरीर पर टोल कर्मी गीडा के तेनुआ के धीरज कुमार, बांसगांव के विशाल सिंह, खजनी के मंझरिया के सुनील, खुखुंदू के महेश शाही व गीडा के तेनुआ के संतोष कुमार को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया।

वहीं टोल प्लाजा के कर्मियों की तहरीर पर बिहार प्रांत के सुपौल जिले के करनपुर निवासी बस परिचालक आशुतोष कुमार, सुपौल के निर्मली थाने के बिल्ली निवासी बस चालक गंगा राम व गोपालगंज के महमदपुर के अजबीनगर निवासी यात्री पप्पू कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

थाना प्रभारी गीडा आईपीएस आसना चौधरी ने बताया कि ओवर लोडिंग की जांच को लेकर कर्मियों व बस चालक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट व तोड़फोड़ की घटना हो गई। वीडियो फुटेज में प्लाजा कर्मियों के हाथों में लाठी दिखी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर निरोधात्मक कार्यवाही की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें