फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में 'आप' नेता की मौत: भड़के समर्थक जुटे अस्पताल पर, लगाया ये गंभीर आरोप- भगदड़ में SO का सिर फटा

Tue, 26 Aug 2025 03:25 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पथराव में गोरखनाथ थाने के एसएचओ शशि भूषण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सिटी स्कैन कराया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक आप नेता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ क्षेत्र के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी(आप) के नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के अंदर और बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और पथराव शुरू हो गया। पथराव में गोरखनाथ थाने के एसएचओ शशि भूषण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सिटी स्कैन कराया गया।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया गया कि कुंज बिहारी निषाद रामपुर नया गांव निवासी थे और बकाया 50,000 रुपये मांगने पर उन पर अभिषेक पांडेय और उसके साथियों ने हमला किया था।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल कुंज बिहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 14 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। आप नेता कुंज बिहारी पार्टी की तरफ से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें