फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की कैडेट नेशनल आर्मी डे परेड के लिए चयनित

विज्ञापन
लक्ष्मी, एनसीसी कैडेट, दिग्विजयनाथ पीजी कालेज।
विज्ञापन
आईजीसी कैंप में प्रदर्शन के आधार पर हुईं चयनित, जयपुर में 15 जनवरी को होगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी नेशनल आर्मी डे परेड के लिए चयनित हुई हैं। यह परेड 15 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगी।
एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी ने कौशल, कड़ी मेहनत और समर्पण से आईजीसी कैंप की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके आधार पर परेड के लिए उनका चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि ''''सशक्त लड़कियां सशक्त देश'''' के नारे को साकार करते हुए इस कैडेट की सफलता कॉलेज और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा बनेगी। 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी और कॉलेज के एनसीसी केयर टेकिंग अफसर सुभाष चंद्र ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें