फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर AIIMS भी होगा डिजिटल, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से होगा भुगतान; ये दिक्कत होगी दूर

Sun, 21 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होने से भुगतान प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को काउंटरों पर अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
एम्स की कार्यकारी निदेशक विभा दत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में जल्द ही कैशलेस सुविधा शुरू होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं के लिए नकद भुगतान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डिजिटल भुगतान और कैशलेस लेनदेन की सुविधा से मरीजों-तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


वर्तमान में अस्पताल में उपचार, जांच, पंजीकरण और अन्य सेवाओं के लिए कई मरीजों को भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में समय लग जाता है। कई बार नकदी की व्यवस्था न होने या लंबी कतारों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कैशलेस सुविधा शुरू होने के बाद मरीज डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों से आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होने से भुगतान प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को काउंटरों पर अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही लेनदेन का रिकॉर्ड भी सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें