फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पासपोर्ट बनवाने में ये लापरवाही पड़ी भारी, 70 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई- कुछ निलंबित

Wed, 15 May 2024 12:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

मंडल के चारों जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज में पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही और रुपए मांगने की शिकायत पर डीआइजी रेंज आनंद कुलकर्णी ने 70 पुलिस वालों पर कार्रवाई की है। उन्होंने यह कार्रवाई पासपोर्ट आवेदन करने वालों के फीडबैक पर की गई।

विज्ञापन


थाना स्तर पर होने वाले सत्यापन के बाद डीआईजी कार्यालय की ओर से आवेदक से पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली पर फीडबैक लिया जाता है। आरोप की पुष्टि होने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित, सात को लाइन हाजिर किया गया।

21 को लघुदंड व 17 को चेतावनी दी गई। 20 का पटल परिवर्तन कर दिया गया। बीते चार महीने में अचानक ही आवेदकों से फोन पर हुई बातचीत में गोरखपुर रेंज के थानों पर तैनात 70 पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली खराब पाई गई, जिसमें कई लोग सत्यापन के लिए रुपये मांग रहे थे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी आवेदक को बेवजह परेशान कर रहे थे। समीक्षा के बाद डीआईजी ने जांच कराई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें