फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर एक और अमृत भारत ट्रेन चलने जा रही है। 18 जनवरी को 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी। उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 को डिब्रूगढ़ से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन रात 23:30 बजे देवरिया, 00:45 बजे गोरखपुर, 01:25 बजे खलीलाबाद स्टेशनों पर पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह नौ बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें आठ शयनयान, 11 साधारण द्वितीय श्रेणी, दो एसएलआरडी और एक पेंट्रीकार शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें