- गोरखनाथ मंदिर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
- नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में हुआ भजन संध्या का
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... सुर-लय-ताल की त्रिवेणी में जब इस भजन को मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के स्वरों में श्रोताओं को सुनने को मिला तो सब झूम उठेे। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जय श्रीराम और बाबा गोरखनाथ की जयघोष के बीच श्रद्धा का ज्वार देखने लायक था। मौका था गोरखनाथ मंदिर में नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार शाम आयोजित भजन संध्या का। जहां देश के मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति दे रहे थे। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी भजन संध्या में सम्मिलित हुए।
इसके बाद कन्हैया ने ''''मेरी विनती सुनने वाला, मेरी बिगड़ी बनाने वाला, गोरखनाथ है, गोरखनाथ है, गोरखनाथ ही तो है।'''' गाया तो प्रांगण बाबा गोरखनाथ के जयघोष से गूंजने लगा। उन्होंने ''''खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया'''' से खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया तो ''''मैं तो पत्थर उठाय नहीं पाई, मैं रेता ले आई'''' से रामायण काल में गिलहरी की रामभक्ति का स्मरण कराया। ''''श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है'''' और ''''हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है'''' के बोल ऐसे फूटे की श्रद्धालु नृत्य की मुद्रा में आ गए। भजन संध्या के बीच जैसे ही सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, कन्हैया की तान ''''मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है'''' ने भक्ति के माहौल में रोमांच का रंग भर दिया। रोमांच का यह रंग ''''हर हर शंभू, शिव महादेवा शंभू'''', ''''रामजी की सेना चली'''' और ''''श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में'''' के साथ और चटक हो गया। जोश और भक्ति के मिलन में इसके बाद कन्हैया ने ''''सोई किस्मत जाग रही है भारत, सत्य सनातन की, जहां हमारे शिव निकले हम मंदिर वहीं बनाएंगे'''' का गायन कर सनातनी एकता का संदेश दिया। यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे'''' के तान को बुलंद किया। यह गाना शुरू ही हुआ कि सभी अपनी कुर्सियों से खड़े होकर ताली बजाकर झूमने लगे। कार्यक्रम के समापन बेला पर कन्हैया मित्तल ने सुरमयी अंदाज में कहा कि जैसे तिरंगा भारत की शान है, वैसे ही योगी बाबा हिंदुओं की जान हैं। भजन संध्या के समापन पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कन्हैया मित्तल व उनकी संगीत टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।