गोरखपुर। जीडीए में शमन मानचित्र मेला का आयोजन बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इसमें शमन मानचित्र, ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड और निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मानचित्रों का निस्तारण किया जाएगा। जीडीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यालय परिसर के सभाकक्ष में शिविर लगेगा। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि 148 शमन मानचित्र, जिसमें आपत्ति लगी है, उनका निस्तारण करने के अलावा जिन किसी का मानचित्र पूर्व में किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया है, उनके आवेदकों के आने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी आवेदक समय से उपस्थित होकर मानचित्रों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कराएं। संवाद