मंच से सभा को संबोधित करते उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के सिकरीगंज में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संत कबीर नगर प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा, सपा गुंडों, माफियाओं, अपराधियों व दंगाइयों की फैक्ट्री है। साठ साल में कांग्रेस ने सिर्फ अपनी तिजोरी को भरा है।
आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। उन्हें राम मंदिर जाना स्वीकार नहीं। कहा, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंच गए थे।