फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में शामिल होंगे राज्यसभा के उपसभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
- समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
विज्ञापन

- उद्घाटन समारोह के जनरल वीके सिंह शोभायात्रा की लेंगे सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह चार से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की मौजूदगी मंच पर रहेगी। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना होंगे। वहीं, उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह होंगे।
महाराणा इंटर काॅलेज परिसर में चार दिसंबर की सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में परिसर में निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा की सलामी भी वही लेंगे। उद्घाटन और समापन दोनों ही कार्यक्रमों की अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


आयोजन के संचालन समिति के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम के बाद निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा में शामिल होने वाले विद्यालयों की सूची भी तैयार कर ली गई है। शोभा यात्रा के दौरान झांकी और पथ संचलन में चार हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शोभा यात्रा में परिषद के सभी शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे। पांच से लेकर नौ दिसंबर तक समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

-

समारोह में इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

योगासन, पीटी, चित्रकला, आशु भाषण, सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी सुलेख, हिंदी निबंध, कंप्यूटर शिक्षा, श्रीमद्भागवत, हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषण, संगीत गायन रामचरितमानस , गोरख वाणी, उदीयमान कवि गोष्ठी एवं खेलकूद प्रतियोगिता। इसके अलावा इस वर्ष बीएड व एमएड विद्यार्थियों के लिए इस बार अलग से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और कंप्यूटर प्रश्नमंच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें