कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार विभाग मरीजों के लिए मौजूदा समय में 663 बेड सुरक्षित, 300 से अधिक का चल रहा है इलाज अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मरीजों ने विभाग की थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है। लेकिन वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए गोरखपुर तैयार है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल और स्पोर्ट्स कॉलेज में 663 बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित है। मौजूदा समय में रेलवे अस्पताल में 152 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 142 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज बढ़ने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने लेवल-वन के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिला अस्पताल में 23 बेड अभी पूरी तरह से खाली है। इनमें चार बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका उपयोग इमरजेंसी सेवा में किया जाना है। --------- मरीज बढ़े तो अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती होंगे मरीज सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अभी रेलवे अस्पताल में पर्याप्त जगह है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के लिए बीआरडी में भी बेड है। अगर दोनों जगह पर मरीज पूरी तरह से भर जाते हैं, तो स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने लेवल-वन के 200 बेड में भर्ती कराया जाएगा। वहां पर भी सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। -------- जरूरत पड़ी तो लोहिया इन्क्लेव का हो सकता है उपयोग अगर मरीजों की संख्या लगातार इसी तरह बढ़ती गई, तो प्रशासन लोहिया इन्क्लेव में एक हजार बेड का लेवल-वन अस्पताल बनाकर उसका उपयोग कर सकता है। इसे लेकर प्रशासन ने लोहिया इन्क्लेव का निरीक्षण भी कर चुकी है। जरूरत पडृने पर इसका उपयोग किया जाएगा। ----------- वर्तमान स्थिति जिला अस्पताल में 23 बेड (चार बेड पर वेंटीलेटर) बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 200 बेड (40 बेड का वेंटीलेटर) चरगांवा सीएचसी 30 बेड का कोरोना वार्ड रेलवे अस्पताल में 200 बेड का कोरोना वार्ड(152 मरीज भर्ती सोमवार तक) स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 बेड का कोरोना वार्ड ------------- स्थिति बिगड़ी तो इनका हो सकता हैं इस्तेमाल गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में 154 बेड का अस्पताल(चार बेड वेंटीलेंटर) इसके अलावा दो निजी अस्पताल जिनमें 300 बेड