फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur University: अंकपत्र पर विषय की छपी गलत स्पेलिंग, परेशान छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Sep 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के छात्रों ने अंकपत्र पर गलत सूचना छपने के विरोध में प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने जल्द ही उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करते बीएससी कृषि के छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के छात्रों ने अंकपत्र पर गलत सूचना छपने के विरोध में प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने जल्द ही उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज व बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया से आए छात्रों ने बताया कि उनके जारी परीक्षा परिणाम के अंकपत्र में सभी विषय की स्पेलिंग गलत छपी है। ऐसे में इसे कहीं भी दिखाने में समस्या आ सकती है। बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के छात्रों ने कहा कि अगले साल उन्हें नौकरी व इंटर्नशिप के लिए विभिन्न कंपनियों में अपनी मार्कशीट लगानी है।

लेकिन, इस गलत छपी स्पेलिंग वाली मार्कशीट को कहीं लगाना तो दूर इसको दिखाने में भी शर्म आती है। प्रदर्शन कर रहे बीएससी कृषि के छात्रों ने बताया कि उनके सेकंड सेमेस्टर में हुए राष्ट्र गौरव का नंबर आजतक उनके मार्कशीट में नहीं जुड़ सका है। ऐसे में उनके ओवरऑल प्रतिशत में अंक कम हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, तृतीय सेमेस्टर में माइक्रो बायोलाॅजी विषय को माइनर इलेक्टिव के तहत मार्कशीट पर अंकित किया गया है। जबकि, यह मेजर सब्जेक्ट के तहत आता है। छात्रों ने वीसी से मिलकर सभी गलतियों में सुधार करने के साथ ही दोबारा मार्कशीट जारी करने का निवेदन किया है, ताकि वे विभिन्न कंपनियों में आवेदन कर अपना भविष्य संवार सकें।

छात्रों के प्रतिनिधि ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मिलकर मार्कशीट की गलतियों में सुधार कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों में अंकुश पाठक, तरुण झा, अभिजीत त्रिपाठी, विवेक राय आदि शामिल रहें।

हजारों रुपये फीस के बाद भी कोर्स का हाल बदहाल
कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए छात्रों ने बताया कि बीएससी कृषि के प्रत्येक सेमेस्टर में विश्वविद्यालय छात्रों से छह हजार से लेकर बीस हजार तक फीस लेता है। लेकिन, उसके बाद भी पढ़ाई के दौरान पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती है। वहीं, रिजल्ट में इस तरह की गड़बड़ी से काफी निराशा होती है।

कुलपति पूनम टंडन ने बताया कि छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया है। जल्द ही उनकी सभी शिकायतों का सुधार करते हुए नए सिरे से रिजल्ट जारी किए जाएंगे। उन्हें अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करने के लिए भी बताया गया है। छात्रों को सुविधा देना विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें