फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाहिता की मौत, पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेजा शव

Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। क्षेत्र के कुसम्हा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गई। परिवार वालाें के अनुसार वह बीमार थी। इलाज के दौरान मौत होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट पर पहुंचे थे, कि मृतका का भाई वहां पुलिस लेकर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तलौरा गांव के मुन्ना पांडेय की बेटी चंदा 35 वर्ष की शादी करीब 15 वर्ष पहले कुसम्हा के सोनू तिवारी से हुई थी। सोमवार को तबीयत खराब होने पर परिवार वाले अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का भाई ध्रुव पांडेय ने थाने पहुंचकर उसकी हत्या की आशंका जताई है। उसने उसके ससुराल वालों पर पिटाई का आरोप लगाया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवादज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें