फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 घंटे गुल रहीं 450 गांवों की बत्ती, हाहाकार

Fri, 20 Sep 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। उपकेंद्र की बत्ती बुधवार को दिन में दस घंटे गुल रही। इससे क्षेत्र के लगभग 450 गांवों की करीब दस लाख की आबादी पूरे दिन प्रचंड गर्मी से बेहाल रही। बिजली-पानी के लिए हर तरफ हाहाकार मचा रहा। 33/11 केवीए तरकुलवा बिजली घर की मेन सप्लाई कुशीनगर जिले के 132/33 केवी कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व बंजरिया फीडरों से जुड़े करीब 450 गांवों व कस्बों की लगभग दस लाख से अधिक आबादी को बिजली सप्लाई दी जाती है। बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हुई। लोगों को लगा कि बिजली सप्लाई रोस्टिंग में कटी है। लेकिन करीब 9 बजे सप्लाई आई और कुछ देर बाद कट गई। इसके बाद पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें