फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब पीने में विवाद, चाकू मारकर दोस्त ने ही ले ली युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के कठऊर अमरूद बाग में शुक्रवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान गुलरिहा के रसूलपुर निवासी रमेश निषाद के रूप में हुई। पुलिस के मुुताबिक युवक अपने दोस्त के साथ बाग में बैठकर शराब पी रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोस्त ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, रमेश निषाद की बुआ का घर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठऊर में है। वह अपनी बुआ के घर आया था। यहीं उसकी मुलाकात राजघाट थाना क्षेत्र के झीनक उर्फ खन्ना से हो गई। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। काफी दिन बाद मिलने पर दोनों कठऊर में अमरूद की बाग में बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और नशे में धुत झीनक ने अपने पास मौजूद चाकू से रमेश के गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, झीनक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना पर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर रमेश के रिश्तेदारों से बात की।
विज्ञापन




वर्जन



शराब पीने के दौरान दो युवकों में कहासुनी हुई और उनमें से एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों पूर्व परिचित थे, आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। किस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, इसकी जानकारी आरोपी के पकड़े जाने पर होगी। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन




- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें