फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईटीआई कर्मचारी बताकर अभ्यर्थी से मांगे रुपये, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, दोपहर दो बजे तक रुपये ऑनलाइन भेजो नहीं तो परीक्षा से वंचित हो जाओगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। चरगांवा स्थित आईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस कर चुके अभ्यर्थियों से जालसाज द्वारा कर्मचारी बताकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सभी अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई करने के बाद अन्य संस्थानों में एक वर्षीय अप्रेंटिस कर चुके हैं। शुक्रवार को कथित कर्मचारी और अभ्यर्थी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर-दो निवासी अनुराग मिश्रा का आरोप है कि शुक्रवार को एक जालसाज ने फोन कर कहा कि वह आईटीआई कर्मचारी बोल रहा है। दोपहर दो बजे तक रुपये ऑनलाइन भेजो नहीं तो परीक्षा से वंचित हो जाओगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सूची बनकर तैयार हो चुकी है। बातचीत का यह ऑडियो शुक्रवार शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होते ही आईटीआई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इस संबंध में प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई चरगांवा में मो. मुजीब नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। अभ्यर्थी दलालों के झांसे में न आएं। ऐसे दलाल को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, आईटीआई, चरगांवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें