गोरखपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में शनिवार को केंद्र और राज्य कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने उनसे पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की।
मंच के संयोजक विनोद राय ने बताया कि पुरानी पेंशन का मुद्दा देश के दो करोड़ कर्मचारी/शिक्षक, लगभग दो करोड़ पेंशनर और उनके 16 करोड़ के परिवार की रोटी से जुड़ा है। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ला, दीपक चौधरी, देवेश सिंह, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय आदि उपस्थित थे। संवाद
…