फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब की दुकान हटवाने की मांग

Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर स्थित देसी, अंग्रेजी एवं बीयर की दुकान को हटाने के लिए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। शिकायतकर्ता अजय कुमार दुबे ने बताया कि हरपुर तिवारी से मिर्जापुर पड़ी जाने वाली मार्ग पर देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान आबादी के बीच में ही स्थित है। इसी मार्ग पर 100 कदम की दूरी पर दो गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। इसी मार्ग से छात्राएं स्कूल आती जाती हैं। शराब भट्टी पर मनचले किस्म के लोग छात्राओं पर फब्तियां करते हैं एवं अश्लील इशारे करते हैं। कई बार इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मनोज कुमार, रमई लाल, लाल बहादुर, निजामुद्दीन खान, सदरे आलम, नबी आलम, धर्मेंद्र दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें