फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद ने संसद में उठाई गोरखपुर में आईआईएम खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में गोरखपुर में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) खोलने का मुद्दा उठाया। कहा कि पूर्वांचल के सबसे बड़े महानगर के साथ ही यहां पर बिहार और नेपाल के लोग शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इसलिए यहां पर आईआईएम खोलना अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि प्रबंधन की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, दलित और वंचित वर्ग के छात्र संसाधनों की कमी के कारण अपने सपने को अधूरा छोड़ देते हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें