गोरखपुर। प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर हड़हवा फाटक रेल क्रासिंग पर प्रस्तावित फोरलेन को टू लेन करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। उनका कहना है कि जिस तरह से गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स काॅलेज के बीच टू लेन पुल का निर्माण हुआ है, उसी तरह से यहां भी टू लेन पुल का निर्माण कराया जाए। इतना ही नहीं एचएन सिंह चौराहे से हुमायूपुर चौराहे तक की सड़क भी फोरलेन की जगह टू लेन किया जाए।
ब्रिज काॅरपोरेशन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि हड़हवा फाटक पर फोरलेन पुल के निर्माण से उन लोगों की दुकान व मकान प्रभावित होगी। इससे स्थानीय लोगों का बहुत ही नुकसान होगा। जनहित में इस निर्णय को वापस लिया जाए।