फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीएस के विरोध में होने वाली हड़ताल के लिए गुप्त मतदान के जरिये लेंगे सहमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भंडार डिपो शाखा की बैठक संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में एनपीएस रद्द करने तथा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की गई। अपनी मांग के समर्थन में कर्मचारी 21 व 22 को वैलेट पेपर से मतदान में शामिल होंगे।
बैठक में बनारस से आए कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सचिव एनएफआईआर रमेश मिश्रा और मदन मुरारी मिश्रा का स्वागत किया गया। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि सभी का प्रमुख उद्देश्य नई पेंशन योजना को रद्द करवा कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में 21 एवं 22 नवंबर को सीक्रेट वैलेट का आयोजन करना है। इसके जरिए सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि सभी कर्मचारी एनपीएस के विरोध में हैं।
रमेश मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर नई पेंशन योजना का विरोध करेंगे, तभी सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। संयुक्त महामंत्री एके सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने भी एनपीएस की कमियों को बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डीके तिवारी, आरपी भट्ट, एससी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह, केएम मिश्रा, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें