फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वदलीय बैठक में बांसगांव में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग

Thu, 04 Jan 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन के बीच पड़ने वाले बांसगांव रेलवे स्टेशन को कस्बे से दूर प्रस्तावित किए जाने के विरोध किया जा रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक की गई। नेताओं ने कहा कि स्टेशन तहसील मुख्यालय पर बनाया जाए। इसको लेकर एक ज्ञापन महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में उनके सचिव आनन्द ऋषि श्रीवास्तव को दिया गया।
सपा नेता राधेश्याम सिंह ने कहा कि सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन की मांग बहुत लंबे समय से चल रही थी। कई सरकारें आई गई इस पर अमल नहीं हुआ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो मांग और जोर पकड़ने लगी। उनके प्रयास से रेलवे लाइन की मांग अब पूरी होने जा रही है। स्टेशन दूसरे जगह बनाना जनता के साथ अन्याय है। इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीती सिंह, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रितु सिंह, विवेकानंद सिंह, अंशुमान सिंह, भाजपा नेता श्रवण सिंह, सपा के विनय कुमार सिंह, सीपी सिंह, रवीन्द्र यादव, गिरिजेश रावत, उर्मिला देवी, रेखा सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, बसपा के ओमनारायण पांडे, राधेश्याम सेहरा , गौतम लाल, महेन्द्र सिंह राणा, के. पी चौधरी बसपा, संजय पहलावन सपा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें