फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली, प्रयागराज, पुरी, जैसलमेर, हरिद्वार और जम्मू के लिए ट्रेन चलाने की मांग

Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने नई ट्रेनों के संचालन, ट्रेनों की गति बढ़ाने, ठहराव, प्लेटफार्म और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। गोरखपुर से दिल्ली, प्रयागराज, पुरी, जैसलमेर, हरिद्वार, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और पुणे के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से उठी। समिति के 39 सदस्यों में 29 सदस्य बैठक में मौजूद रहे। सदर सांसद रविकिशन के प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का सफर 12 घंटे में पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें