गोरखपुर। भाजपा एवं हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के उपसभापति पवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन उनके सचिव आनंद ऋषि श्रीवास्तव को सौंपा और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला की बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय के सामने पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। नगर निगम के पूर्व सभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि जितेंद्र शुक्ला परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मृत्यु से परिवार आर्थिक संकट में है। इस दौरान पार्षद वीर सिंह सोनकर, चंद्रसेन सिंह, आशीष गुप्ता, धर्मदेव चौहान, अश्वनी सिंह, संजय शिलांकुर, विनोद सिंह बघेल और अन्य नेता भी उपस्थित रहे। ब्यूरो