गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति ने सनशैडो कंसलटेंट से किया अनुबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सनशैडो कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के बीच शुक्रवार को एक एग्रीमेंट शाइन किया गया। इस समझौते में गोरखपुर विश्वविद्यालय से पेटेंट और कॉपीराइट्स के बारे में बताया है कि किस तरह से यह फर्म विश्वविद्यालय के लिए पेटेंट्स और कॉपीराइट्स का फाइल करेगा और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर होने वाले समस्त प्रकार का व्यय विश्वविद्यालय के द्वारा वहन किया जाएगा। जिससे शिक्षकों एवं शोधार्थियों में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर काफी जागरूकता होगी।
सनशैडो फर्म के विशेषज्ञों के द्वारा विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के शिक्षकों और शोधार्थियों के साथ पेटेंट्स और कॉपीराइट्स के निष्कर्ष पर पारस्परिक विचार विमर्श किया गया। विज्ञान संकाय के शिक्षकों से विश्वविद्यालय के कमेटी हाल में सनशैडो कंसलटेंट फर्म के सीईओ डॉ. शालीन रायजादा द्वारा पेटेंट्स के निष्कर्ष और उसकी उपयोगिता के बारे में प्रत्येक शिक्षक और शोधार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों को पेटेंट के रूप में परिवर्तित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए और यह बताया गया कि आप किस तरीके से पेटेंट्स कर सकते हैं।
इसी प्रकार कला एवं अन्य संकाय के शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए भौतिक विभाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सनशैडो कंसलटेंट फर्म के दूसरे विशेषज्ञों के द्वारा कॉपीराइट्स, ट्रेडमार्क इत्यादि के बारे में गहनता से विचार किया गया। कार्यशाला का आयोजन शोध और विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत आईपीआर सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. मणींद्र कुमार द्वारा किया गया।