फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : दीक्षा भवन का होगा पुनरुद्धार, डायमंड जुबिली के लिए होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम उषा से मिली राशि से विश्वविद्यालय कराएगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एक मई 2025 को अपने स्थापना का डायमंड जुबिली वर्ष मनाएगा। इसको धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन का भी पुनरुद्धार किया जाएगा।
दीक्षा भवन में पंडित भवन में सुरति नारायण मणि त्रिपाठी के नाम से एक बड़ा सभागार है। इसमें दीक्षांत समारोह, साहित्यिक बैठकें और विभिन्न सेमिनार/सम्मेलन सहित सभी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसमें लगभग 750 लोगों के बैठने की क्षमता और एक विशाल मंच है। विश्वविद्यालय ने 43वें दीक्षांत समारोह की तिथि को फाइनल करके राजभवन को प्रस्ताव भेज दिया है। यदि अनुमति मिल गई तो यह कार्यक्रम 30 अगस्त को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि दीक्षांत के बाद इसे तुरंत पुनरुद्धार के लिए दे दिया जाए, ताकि स्थापना दिवस से पहले इसका कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन


आठ करोड़ से होगा कार्य
दीक्षा भवन के पुनरुद्धार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। यह धनराशि पीएम उषा के तहत मिले 100 करोड़ रुपये से ली जाएगी। इसमें भवन के बाहर के लुक को बदलने के साथ ही, लाइट, गैलरी, एसी की व्यवस्था, स्टेज, फर्नीचर, बैठने की व्यवस्था और साउंड की व्यवस्था को बदला जाएगा। काम पूरा होने के बाद यह एक आधुनिक ऑडिटोरियम की तरह दिखेगा।
विज्ञापन


कोट...
दीक्षा भवन को एक नया लुक देने की योजना है। पीएम उषा से मिले फंड के तहत इस कार्य को कराया जाएगा। दीक्षांत समारोह के बाद ही इसका पुनरुद्धार होगा, ताकि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के डायमंड जुबिली से पहले यह पूरी तरह तैयार हो सके।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें