सरहरी। गुलरिहा इलाके के महराजगंज चौक पर स्थित शराब की दुकान के सामने शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान महराजगंज गांव के मानीराम टोला निवासी सुदर्शन (40) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। सुबह करीब दस बजे घर से निकला था। उसकी दो पुत्री एवं एक पुत्र है। मजदूरी करके जीवन यापन करता था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो