गोरखपुर। भवन सामग्रियों के मलबे को सड़क पर न फेंके। ऐसा करने पर नगर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसे में नगर निगम के टोलफ्री नंबर 1533 पर फोन करें। नगर निगम की गाड़ी आएगी और मलबा उठाकर ले जाएगी। हालांकि इसके लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि अगर नागरिक अपने मलबे को हटवाना चाहते हैं तो निर्धारित शुल्क जमा करा कर मलबा हटवा सकते हैं। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि भवन निर्माण सामग्रियों को सडकों पर फैला देने के कारण जहां लोगो के आवागमन में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटना की भी आशंका रहती है।