फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 02 Oct 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बंद कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला था युवक
विज्ञापन

- एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो में महिला मित्र के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक रविवार शाम चार बजे बंद कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला। महिला मित्र की सूचना पर जब कि पुलिस पहुंचती तब तक आसपास के लोग खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। युवक को फंदे से उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर निवासी राहुल जायसवाल (30 वर्ष), हरसेवकपुर नंबर दो के चौहान टोले में महिला मित्र के घर लगभग तीन वर्षों से रह रहा था। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है, उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक नशे एवं जुआ का आदि था, जिसके कारण आए दिन महिला मित्र से विवाद होता रहता था। कई बार चार पहिया वाहन और घर से रुपये लेकर गायब रहता था। महिला मित्र का आरोप है कि हाल ही में चार पहिया गाड़ी गिरवी रखकर किसी से तीन लाख रुपये कर्ज लेकर घर से गायब था।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि किसी तरह गाड़ी बंधक से छुड़ाई गई थी। दो महीने बाद युवक घर आया तो इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। रविवार को युवक कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर लटक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें