खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
हर्रैया। हाईवे पर चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में जा टकराई। घायल युवक को टोल कर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी विश्राम प्रसाद (36) के रूप में हुई है। विश्राम किसी कार्य से हर्रैया आए थे। अपने परिचित से मिलने के बाद वह बाइक से अयोध्या की तरफ जा रहे थे।