बृजेश सिंह ने देखा तो सिर पर गंभीर चोट था। उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रधान संघ के पोर्टल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद मानकर जांच कर रही थी कि फिर पिता ने रिश्तेदार पर शक जाहिर किया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि सुरेश की पत्नी का भाई के साले से दोस्ती हो गई थी। इस बात का सुरेश विरोध करता था, जिसे लेकर सोमवार को गुलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी धर्मराज साहनी, सुरेश साहनी को उसके घर से आपसी समझौते का हवाला देकर अपने साथ बुलाकर ले गया। बीच में सभी ने शराब पी।
इसे भी पढ़ें: फिर हिला चौरीचौरा: उतरने से पहले चला दिया ऑटो, बच्ची की कुचलकर मौत
इसके बाद देर रात मुड़िला तक ले गया। उसके दो रिश्तेदार गुलहरिया थाना क्षेत्र के हरि सेवकपुर निवासी अमर व खटोलवा डेढ़ई सिद्धार्थ नगर निवासी मो. उस्मान ने मिलकर सुरेश के सिर पर ईंट से प्राण घातक प्रहार किए। मरा हुआ समझ कर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी धर्मराज, अमर और मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।